लूट के चार आरोपी गिरफ्तार माल बरामद
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
लक्सर। भगवानपुर स्थित फैक्ट्री में कर्मचारी को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी प्रीत ने प्लानिंग बनाकर अपने साथियों के साथ की थी। आरोपी ने बताया कि वह जल्दी ज्यादा पैसा प्राप्त करना चाहता था। इसलिए साथियों के साथ लूट की प्लानिंग बनाई।
वारदात का शक उस पर न हो, इसके लिए वह फैक्टरी में काम पर लगातार आता रहा। 14 अप्रैल को रात्रि तक फैक्टरी में काम किया। इसके बाद पहले से बनी प्लानिंग के अनुसार साथियों को बुलाया। रात में उसके साथियों ने फैक्टरी कर्मचारी पामु नागा श्री निवास राव पुत्र दरमया गांव मडका पेड़ना आंध्रा प्रदेश के साथ लूटपाट कर गले की सोने की चैन सोने की अंगूठी चांदी की अंगूठी व नगदी आदि की लूटपाट की थी। पुलिस ने हर कर्मचारी की लोकेशन चेक की। साइबर सेल की मदद लेने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद आरोपी पकड़ में आया।
वारदात : लाखों का सामान लूट ले गए थे
भगवानपुर थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त आरोपियों प्रीत पुत्र इंद्राज ,सुनील पुत्र कुंवरपाल ,सन्नी पुत्र पवन,कालू उर्फ सौरभ पुत्र तीर्थपाल उर्फ करोड़पति समस्त निवासीगण गांव रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों से लूट हुआ सारा सामान बरामद कर आरोपितों को सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर कानि विनोद कुमार,लाल सिंह,सुरेन्द्र शर्मा,सन्दीप राणा,सुधीर चौधरी,विरेन्द्र नेगी,रविदत्त,गुलबहार आदि पुलिस कर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।महज एक हफ्ते में लूट का खुलासा करने पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट की उच्चाधिकारियों तथा स्थानीय जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा की।