चुनावी रणनीति बनाने को भाजपा शिवालिक नगर मंडल की बैठक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भाजपा शिवालिक नगर मंडल कार्य समिति की एक बैठक शिवालिक नगर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा की रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
रानीपुर विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल कार्य समिति की एक बैठक समुदायिक केंद्र फेस-3 शिवालिक नगर में मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंडल कार्यसमिति का संचालन संयुक्त रुप से मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल व कैलाश भंडारी ने किया।
बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा संगठन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में इस आपदा काल में जनसामान्य की सेवा में जुटा है और 'सेवा ही संगठन है' के मंत्र को चरितार्थ कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिस प्रकार से व्यवस्था की गई,जरूरी उपकरणों का युद्ध स्तर पर स्वदेश में ही निर्माण कराया गया,अस्पतालों में सभी आवश्यकताएं पूरी की गई और इन सबके साथ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को शुरू किया गया तथा अपने देश में दो वैक्सीनो के विकास का कार्य संपन्न कराया गया वह इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है और अबकी बार उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें लानी है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके पास कोई मुद्दा नही है। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल की तुलना 70 साल की सरकारों से करते हुए उन्होंने कहा कि कोई गांव और कोई वार्ड ऐसा नही बचा है जहां विकास कार्य न कराये गए हों। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही उनकी पूंजी हैं और वे कार्यकर्ताओ की मेहनत के बल पर ही विधायक बने हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र की बात करते हुए उन्होने दावा किया कि जितने विकास कार्य उनके कार्यकाल में कराये गए हैं उतने आज तक किसी भी विधायक ने क्षेत्र में नही कराए थे। कहा कि जब कोरोना काल में सभी दल घरो में छुपे हुए थे तब भाजपा के कार्यकर्ता लोगो को खाना,दवाइयाँ,आक्सीजन और हॉस्पिटल में बेड दिलाकर जनता की सेवा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ कमियां गिना सकता है इसके अलावा कहने और करने के लिए उसके पास कुछ नही है। मंडल प्रभारी संदीप गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक के रूप में काम करतेेे हुुए पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्य समय से पूर्ण करने होंगे साथ ही प्रत्येक बूथ तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आवाहन किया।
कार्यसमिति की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ,पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्र राज दुग्गल,बृजेश शर्मा,सुरेंद्र कर्णवाल,देवकीनंदन पुरोहित,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली,जिला मंत्री अनामिका शर्मा,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मन्नू रावत,मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल,कैलाश भंडारी,उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ,पवनदीप,हिमांशु चौधरी,मंत्री वीरेंद्र अवस्थी,नेत्रपाल प्रजापति,मंजू नौटियाल,सोनिया अरोड़ा,रंजीत,कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक,सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर,मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय,आईटी प्रभारी संदीप राठी,पार्षद सुनील पांडे,हितेश चौधरी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुशल वीर चौधरी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश रोहिल्ला,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्ढा,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुजात अली,शिवालिकनगर नगरपालिका के समस्त सभासद गण,शक्ति केंद्र संयोजक तथा शिवालिक नगर मंडल कार्यकारिणी उपस्थित रही।