भाजपा में शामिल हुई दर्जनों महिलाएं
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भाजपा शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ने तपोवन नगर में दर्जनों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान स्थानीय सभासद भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी की शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल पुंडीर द्वारा रविवार को नवोदय नगर में मंडल उपाध्यक्ष शीला देवी के निवास स्थान पर स्थानीय सभासद सिंह पाल सैनी की उपस्थिति में दर्जनों महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराई गई। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने बीजेपी का पट्टा पहनाकर सभी महिलाओं का भाजपा पार्टी में स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीति के अनुसार समाज कल्याण हेतु काम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें महिलाओं को सम्मान व बराबर का अधिकार मिलता है। भाजपा पार्टी हमेशा राष्ट्रहित व विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने नई महिला कार्यकर्ताओं से रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उषा देवी,हेमलता चौधरी,दुर्गेश यादव, नीलम चौहान,हिमानी शर्मा,सरोज मिश्रा,मीना गिरी,चंद्र शीला देवी,रंगीला,बबीता कुमारी,सोनी कुमारी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।