भाजपा में मिलता है महिलाओं को सम्मान व बराबर का अधिकार : शीतल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : शिवालिक नगर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर द्वारा रविवार को विष्णुलोक कॉलोनी मे शिवालिक नगर महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी मीनाक्षी उनियाल के निवास स्थान पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ आगामी चुनाव की दृष्टि से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय पार्षद हितेश चौधरी उपस्थित रहे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें महिलाओं को सम्मान व बराबर का अधिकार मिलता है। भाजपा पार्टी हमेशा राष्ट्रहित व विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और महिला कार्यकर्ताओं से रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे मीनाक्षी उनियाल,अनिता शर्मा ,सुनीता, डोली, सुनीता देवी, सरिता, डोमिनी, कमला देवी, ललिता, प्रीत ,मुनेश ,अनीता ,सुभावती, लालमति आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।