1 बूथ 20 यूथ का अभियान चलाएं भाजयुमो कार्यकर्ता : लटवाल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
आकाश पंवार
रुड़की : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल शुक्रवार को रुड़की स्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के आवास पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले में 11 में से 11 विधानसभा सीट भाजपा को मिलनी चाहिएं। इसके लिए उन्होंने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से एकजुट होकर कार्य करें और बूथ लेवल तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता खड़े कर जल्द से जल्द वन बूथ 20 यूथ का अभियान चलाएं।
जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष को अपने द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में बूथ लेवल का कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह,शोभित गुप्ता,जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता,रूड़की पूर्वी मण्डल अध्यक्ष हर्षित गर्ग,रूड़की पश्चिम कुनाल सचदेवा,शौर्य प्रताप, कुशाग्र गर्ग,ऋतिक कुलश्रेष्ठ, जिला मंत्री संदीप प्रधान,जिला सह मीडिया प्रभारी विनीत सैनी आदि सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।