कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता : तिलकराज बेहड़
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर :- आज लक्सर के सुल्तानपुर गांव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जोरदार स्वागत किया तिलकराज बेहड़ ने सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया,जिसने उन्होंने भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो विधायक बनेगा और विधायक बनेगा तो सरकार बनेगी इसी फार्मूले को लेकर कांग्रेश पार्टी आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में उतरेगी और भाजपा को टक्कर देने के लिए कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव को भुलाकर एकजुट होने का आवाहन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,हाजी तस्लीम अहमद, डॉक्टर इरशाद, धर्मपाल सिंह जिलाध्यक्ष, रामयश सिंह पूर्व विधायक, संजय पालीवाल, सन्नवर अली, मगन सैनी प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।