भाकियू कार्यकर्ताओं ने लक्सर में फूंका हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर :- भारतीय किसान यूनियन के हरिद्वार युवा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करनाल में हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ रोष जताते हुए हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका।
आपको बता दें 2 दिन पहले हरियाणा के करनाल जिले में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर हरियाणा सरकार द्वारा लाठीचार्ज किया गया था जिसमें 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को चोटे आई थी जिसमे एक कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई थी। उसी के उपलक्ष में भारतीय किसान यूनियन के जिला युवा अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में आज 31 अगस्त 2021 को हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका और भारत सरकार को चेताया कि हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व किसानों पर दोबारा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया या किसी किसान को नुकसान पहुंचाया तो पूरे देश में भारतीय किसान यूनियन का किसान आंदोलन तेज हो जाएगा और जगह जगह पर चक्का जाम किया जाएगा।इस उपलक्ष में भारतीय किसान यूनियन के जिला युवा अध्यक्ष अनिल चौधरी ने राज्यपाल को एक ज्ञापन एसडीएम लक्सर के द्वारा भिजवाया है।
अनिल चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान और मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है।देश में बढ़ती महंगाई से किसान व मजदूर परेशान है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से किसानों को ₹450 प्रति कुंतल गन्ने के भाव की मांग की है।