खेत में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप,वन विभाग में जंगल में छोड़ा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर :- तहसील लक्सर के क्षेत्र के गांव फतवा निवासी कुंवर सिंह के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया।विशालकाय अजगर को देखकर खेत में घास काट रहे कुंवर सिंह और उसके अन्य साथी घबरा गए।विशालकाय अजगर को देखकर घास काट रहे ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। रास्ते से गुजर रहे कांग्रेस सेवादल हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम को सूचना दी।वन विभाग चौकी भोगपुर इंचार्ज राकेश कुमार व उनकी सहयोगी टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा।वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
आपको बता दें कि बरसात होने के कारण खेतों व जंगल में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जीव जंतुओं का निकलना व खाने की तलाश में इधर उधर भटकना लाजमी है।आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों से अजगर व मगरमच्छ आदि जीव जंतुओं के निकलने की सूचना मिलती रहती है।