जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 17 सितंबर को चलाएगा विधिक जागरूकता अभियान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा 17 सितंबर को पराविधिक कार्यकर्ताओं तथा पैनल अधिवक्ताओं के सहयोग से विधिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिला हरिद्वार के सिविल जज(एसडी) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विवेक भारती शर्मा की अध्यक्षता में 17 सितंबर दिन शुक्रवार को जनपद में पराविधिक कार्यकर्ताओं और पैनल अधिवक्ताओं के सहयोग से विधिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-देहात में शिविर लगाकर आम जनता को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। पैनल अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय परिसर/बार एसोसिएशन में आम जनता हेतु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा विधिक जानकारी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोशनाबाद हरिद्वार से संपर्क किया जा सकता है।