भाजयुमो ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए शुभारंभ रास्ते का किया गंगा जल से शुद्धिकरण
भाजयुमो ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए शुभारंभ रास्ते का किया गंगा जल से शुद्धिकरण
— बोले कि कांग्रेस के नेताओं को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन का अधिकार नहीं, गंगा को बना दिया था नहर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गीतेश अनेजा/अंकित महेश्वरी
हरिद्वार। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने राठी चौक पर रास्ते में गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हरकी पड़ी पर गंगा की पूजा करने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी सरकार ने गंगा का नहर बना दिया था। ऐसे नेताओं को पूरोहितों को भी विरोध करना चाहिए था। शनिवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ सप्तऋषि में राठी चौक से किया। जिसका विरोध करते हुए भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन रैली पूरी तरह से फलॉप रही है। रैली से साबित हो गया है कि कांग्रेस सत्ता में तो क्या जनता में भी अपना वर्चस्व एवं जनाधार पूरी तरह से खो चुकी है। अब कांग्रेस के नेता गंगा की शरण में जाकर पूजा करने का पाखंड एवं दिखावा कर रही है। पूरा विश्व जानता है कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगा को नहर बनाकर करोड़ों अनुयायियों की आस्था से खिलवाड़ किया। लेकिन अब भाजपा की सरकार ने चैनल स्कैप के शासनादेश बदलने का काम किया। मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों में जनता के साथ लूट खसोट करने का काम किया। युवाओं को रोजगार न देकर छल कपट किया। लेकिन अब भाजपा की सत्ता में सभी वर्ग का विकास हो रहा है। रोजगार देने के साथ स्वरोजगार देने का रास्ता खोल रखा है। मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह से समाप्त हो गया है। मीडिया, पंपलेट, फलैक्स और सोशल मीडिया के माध्यम तक ही सीमित रह गई है। जिस तरह से परिवर्तन यात्रा का नाम देकर जनता की भावना को लूटने के नाकाम प्रयास से साबित हो गया है कि जनता अब बहकावे में नहीं आने वाली है। इस मौके पर वार्ड महामंत्री रूपेश बंसल, मंडल कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामअवतार शर्मा, सन्नी गिरी, सतनाम सिंह, राजेश सोनी, रोहित भटनागर, राजेश चौधरी, तरसेम महाजन, लक्षित भारद्वाज, चिराग अरोरा, अंशुल अग्रवाल, ऋषि चौहान, मंगल प्रजापति, राहुल साहू, मनोज थापा आदि शामिल हुए।