उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा ओबीसी मोर्चे की कार्यसमिति की बैठक में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा ओबीसी मोर्चे की कार्यसमिति की बैठक में किया प्रतिभाग
भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति बैठक के आयोजन का 2022 में होगा लाभ :मदन कौशिक
2022 के चुनाव को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में हुआ कार्य समिति का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार/रूड़की। पहली बार रुड़की में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण,उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता प्रदेश ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में पहुँचे। रुड़की के एक होटल में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा,विधायक देशराज कर्णवाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार किया । कार्यसमिति के अलग अलग सत्रों में प्रदेश संगठन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपना सम्बोधन किया जाएगा।कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी से मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा का एक अभिन्न अंग है, जो सभी को साथ जोड़ने का कार्य करता है। इस कार्यसमिति की बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के चुनाव में पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट गई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर भी सीएम धामी ने वार करते हुए कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का असर पंजाब में दिखाई दे रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव चैम्पियन, भाजपा नेता प्रेमचंद सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे।