पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवन पर्यंत समाज व देश सेवा की: महंत ओम प्रकाश शास्त्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवन पर्यंत समाज व देश सेवा की: महंत ओम प्रकाश शास्त्री
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
रोहित गिरि
हरिद्वार।भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के समस्त बूथो पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी परिपेक्ष में उत्तरी हरिद्वार स्थित कमल दास कुटिया में पण्डित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम कमल दास कुटिया के महंत ओमप्रकाश शास्त्री महाराज के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर कमल दास कुटिया के महंत ओम प्रकाश शास्त्री महाराज ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन पर्यंत समाज ओर देश की सेवा की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्ही की सोच को अग्रसर कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन भर देश के प्रति समर्पण का भाव रखकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के ज़िला मंत्री राजीव गिरि ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के लाल थे जिन्होंने भारत माता के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी। उन्होंने जीवन में एकात्म मानववाद को अपनाया। अंतयोदय दर्शन के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य ओर कुशल संगठनकर्ता पण्डित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटिश नमन किया गया।कार्यक्रम में प्रमोद गिरि, युवराज सिंह ठाकु,र विनीत गिरि, धर्मेन्द्र कुमार व आदि मौजूद रहे।