नगर निगम पार्षद मोनिका सैनी के नेतृत्व में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
नगर निगम पार्षद मोनिका सैनी के नेतृत्व में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद मोनिका सैनी, वार्ड अध्यक्ष सुबोध वर्मा ने वार्ड नंबर 19 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मता, मानववाद के मौलिक चिंतन के जरिए व्यक्ति और समाज की परस्पर एकता पर बल दिया। उनका मानना था कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति महत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है। भारतीय राष्ट्रवाद का आधार संस्कृति है इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म होगा।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंतोदय की अवधारणा के अनुरूप राष्ट्र की तरक्की के लिए समाज की अंतिम पंक्ति के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत का विकास नहीं हो सकता। पार्षद मोनिका सैनी कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है उनके रहन-सहन, साहित्य की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। दीनदयाल जी के सामाजिक विचार, आर्थिक विकास के विचारों और शिक्षा उन्नति और तरीकों को अपनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती समारोह वार्ड 19 के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक सामाजिक लोगों ने भाग लेकर पुष्पांजलि अर्पित की।