हरिद्वार ग्रामीण में मुख्यमंत्री धामी का प्रथम आगमन,ग्राम धारीवाला में हुआ भव्य स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
हरिद्वार ग्रामीण :- आज 28 सितंबर दिन मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के ग्राम धारीवाला में प्रथम आगमन हुआ जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने धामी का भव्य रुप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद ने ग्रामीण की जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का पुष्प मालाएं पहनाकर उनका ग्राम वासियों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों ने भाजपा कार्यकर्ता सतीश चौहान वेदपाल राणा डॉक्टर सोनू विनोद धीमान महिपाल चौहान नेपाल पंकज चौहान एवं समस्त ग्रामवासी शामिल रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के रूप राज पैलेस शाहपुर शीतला खेड़ा की ओर बढ़ गया हेलीपैड नेहरू इंटर कॉलेज बादशाहपुर से रूप राज पैलेस तक पहुंचते-पहुंचते कई जगह ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री रानी जी का स्वागत किया इसके बाद रूप राज पैलेस में पहुंचकर मुख्यमंत्री जी का समस्त कार्यकर्ताओं व हरिद्वार जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें की आज भी 28 सितंबर को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के रूप राज पैलेस शाहपुर शीतला खेरा में उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अमृत महोत्सव पर ग्रामीण विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा स्वयं सहायता समूहो का कार्यक्रम होना है जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ग्राम्य विकास मंत्री गिरिराज सिहं तथा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद जी का कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में लक्सर विधायक संजय गुप्ता खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा झबरेड़ा विधायक देशराज कंडवाल विधायक आदेश चौहान और विधायक सुरेश राठोर ने भी भाग लिया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं सहायता समूह को ऊपर उभारने के लिए स्वयं सहायता समूह चला रही महिलाओं को चेक वितरण किए गए जिसमें सविता पूजा ममता कोमल आदि महिला शामिल रही। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।