भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर प्रदेश को लूटा : आम आदमी पार्टी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
आकाश पंवार
रूड़की : आज उत्तराखंड राज्य निर्माण के 21 वर्ष पूर्ण होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से 21 सवाल पूछे और मौन व्रत रख कर विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश की जनता को 21 वर्ष में केवल छलने काम किया है आज तक कोई ठोस ठोस नीति बनाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य नहीं किया गया।
रुड़की के बीटी गंज बाजार में धरना प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उत्तराखंड आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेश प्रिंस ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता में रह कर 21 सालों में राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया। उत्तराखंड के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए दोनों ही दल सत्ता में रह कर कोई नीति नहीं बना पाए, जिससे राज्य में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं के बुरे हाल है। कहा कि रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को आज तक सजा नही मिल पाई इसके साथ ही अब तक परिसम्पत्तियों का बंटवारा भी नही हो सका। दुष्यंत महारथी ने कहा कि शहीदों ने जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड राज्य का निर्माण का आंदोलन किया था, आज भी वे सपने अधूरे हैं। भाजपा सरकार ने तो सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया। वहीं कांग्रेस की सरकारों ने भी उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। दीपक लाखवान ने कहा राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी सरकारें कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है। उत्तराखंड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों ने जिस सपने के लिए अपनी शहादत दी थी, वह सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सुरेंद्र शर्मा ने कहा पलायन पर रोक के लिए राज्य में शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा और रोजगार पर सुदृढ़ नीति बनाने की जरूरत है।
इस अवसर पर विजय शर्मा, गोपाल, गुलजार, जावेद, दिनेश धीमान, उस्मान,नौसाद, जीसान, शाकिर, सुहेल,इमरान, गुल्लू,दीपक,गौरव दुआ, सौरभ भाटिया आदि मौजूद रहे।