भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मंगलौर में पुनः चलाया घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
आकाश पंवार
हरिद्वार : घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के अंतर्गत सोमवार को हरिद्वार जनपद अंतर्गत मंगलौर विधानसभा के भाजपा नगर मंडल मे ग्राम अकबरपुर ढाढेकी के आस-पास के गांव में एवं ग्रामीण मंडल के ग्राम सकौती में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल एवं जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दोनों मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई और घर घर जाकर भाजपा के पत्रक झंडे बांटे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के घर के बाहर मेरा घर भाजपा का घर अभियान के अंतर्गत स्टीकर लगाए गए मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष कनक सिंह पवार के संयोजन में ग्राम सकौती के आसपास के क्षेत्रों में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला ओबीसी मोर्चाके अध्यक्ष प्रदीप पाल जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया कार्यक्रम में मंगलौर नगर पालिका से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ भाजपा नेता जमीर अहमद अंसारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सैनी, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे मंगलौर भाजपा नगर मंडल की बैठक ग्राम अकबर पुर ढाढेकी में आशीष सैनी के यहां आयोजित की गई जहां पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाई भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान को हमने घर-घर तक पहुंचाना है उसी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा पूरे जिले में पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।