डोब नगर में नए उत्तम गन्ना तौल केन्द्र का हुआ उदघाटन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पीयूष चौहान
हरिद्वार : पथरी क्षेत्र के गांव डोब नगर मे शनिवार को उत्तम सुगर मिल लिब्बाहेडी के नए गन्ना तौल केन्द्र का उदघाटन प्रधानपति डोब नगर व जिला महामंत्री भाजपा बलवन्त सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गन्ना मन्त्री के निर्देशानुसार टिहरी विस्थापित क्षेत्र पथरी डोब नगर मे शुगर मिल के नये तौल केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है जिससे गन्ना किसानों को गन्ने की फसल की तुलाई में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि छोटा किसान देश की शान है और गन्ना मन्त्री गन्ना किसानों की हर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इससे पहले भी यहीं पर राय बहादुर नारायण सिंह सुगर मिल लक्सर का भी गन्ना तौल केन्द्र संचालित है। यह भी पिछले वर्षो मे हमारे प्रयासों से लगा और अब उत्तम सुगर मिल का नया केन्द्र होने से जहां हर रोज किसानो का 400 कुंटल गन्ना तुलता था अब नया तौल केन्द्र लगने से यही बढ़कर दो गुना यानी 800 कुंटल तुलेगा और साथ साथ जितना गन्ने की खरीद होगी उतना गन्ने का हर रोज उठान भी होगा। नया केंद्र लगने से दोनो गन्ना सुगर मिलो मे गन्ना खरीद और उठान की भी प्रतिस्पर्धा भी रहेगी जिससे गन्ना किसानो को अधिक से अधिक फायदा होगा। इस तौल केन्द्र के लिए कई महीनो से प्रयास घर जा रहे थे जो अब जाकर धरातल पर उतरी है हमारी प्लानिग और योजनाये निरन्तर धरातल पर उतर रही है जिससे अधिक से अधिक लोगो को लाभ हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान उमेद सिंह पंवार, पूर्व चेयरमैन व प्रधान हुकम सिंह रावत,बालम सिंह नेगी,शैलेंद्र सिंह रावत, जसपाल सिंह पंवार, दीपक रावत, प्रमोद रावत डा० बारू सिंह, काशी धरम सिंह, तौल केन्द्र के सुपरवाईजर, और तौल केन्द्र के बाबू व क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे। सभी ने नया तौल केन्द्र खुलने की खुशी जताई और कैबिनेट मन्त्री का धन्यवाद किया।