हर जरूरतमंद की सहायता को प्रतिबद्ध है भाजपा-राजीव शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
शिवालिकनगर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देश पर समस्त पालिका क्षेत्र के चौक-चौराहों पर लकड़ी उपलब्ध कराकर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
एक ऐसे समय जब पूरा भारत शीतलहर की चपेट में है तब निराश्रित एवं गरीब लोगों को भीषण ठंड में ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। समूचे हरिद्वार में नगर निगम तथा नगर पालिका परिषदो द्वारा जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चौक तथा चौराहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई गई है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि नगरपालिका परिषद शिवालिकनगर द्वारा निस्सहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड की मार से बचाने के लिए स्थान-स्थान पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई गई है। इसके अतिरिक्त पालिका द्वारा गरीबों एवं वंचित वर्गों में कंबल आदि गर्म कपड़ों का वितरण भी समय-समय पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निराश्रितो की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है और भाजपा हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा के शिवालिकनगर मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों एवं उपेक्षितो का कल्याण करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देशानुसार गरीबों के लिए चौक-चौराहों पर अलाव जलाने को लकड़ी की व्यवस्था की गई है। किसी भी गरीब को ठंड में ठिठुरने के लिए नहीं छोड़ा जाएगा और सभी जरूरतमंदो तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।