एसआई राजन सिंह हुए सेवानिवृत्त,रायसी चौकी में मनाया गया विदाई समारोह
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर :- उप निरीक्षक राजन सिंह भारतीय पुलिस के एक कर्तव्यनिष्ठ होनहार जांबाज पुलिस अफसर है, जो लक्सर कोतवाली अंतर्गत रायसी पुलिस चौकी में तैनात थे जो 29 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं।उनके विदाई समारोह का कार्यक्रम लक्सर कोतवाली अंतर्गत रायसी पुलिस चौकी में किया गया। उप निरीक्षक राजन सिंह को चौकी इंचार्ज विनय मोहन द्विवेदी और चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मीयों ने बड़ी धूमधाम के साथ विदाई दी।उप निरीक्षक राजन सिंह एक ईमानदार मिलनसार व्यक्ति थे।उन्होंने अपने 40 साल की नौकरी में कभी किसी को नहीं सताया। उनका व्यवहार सभी के साथ मित्रतापूर्ण रहा है।उन्होंने सभी से मित्रपूर्ण भाव के ही संबंध बनाकर रखें। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए जिनको भविष्य में याद रखा जाएगा।
चौकी इंचार्ज विनय मोहन द्विवेदी ने बताया कि उप निरीक्षक राजन सिंह एक निष्ठावान इमानदार पुलिस ऑफिसर थे उनके साथ बिताए हुए मेरे पल बहुत ही सुखमय रहें है।उन्होंने बताया कि राजन सिंह एक मिलनसार व्यक्ति थे। सभी के साथ मित्र भाव रखते थे।किसी के प्रति उन्होंने अपने मन में द्वेष की भावना नहीं रखी। चौकी का सारा स्टाफ उनसे बहुत ही खुश था और उनके व्यवहार को हम सब सैल्यूट करते हैं।