डॉ० बाबासाहेब अंबेडकर जी शिक्षा की शक्ति में विश्वास रखते थे उनका आर्थिक दृष्टिकोण था अनूठा - राजकुमार गुप्ता
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - डॉक्टर अंबेडकर साहब के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किए ,एडवोकेट राज कुमार मंडल अध्यक्ष ने कहा डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी एक विश्व मानव थे जिन्होंने अपना जीवन गरीबों और लाभ वंचित लोगों की सेवा में समर्पित किया डॉक्टर साहब शिक्षा की शक्ति में विश्वास रखते थे उनका आर्थिक दृष्टिकोण अनूठा था जिसमें किसानों तथा मजदूरों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, महिला मंडल प्रभारी आभा शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंगल, युवा मोर्चा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ,मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक ,पार्षद सुरेश शर्मा ,उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल रवि, सुभाष सैनी, संदीप कुमार, मंत्री पंकज गुप्ता ,आशीष तगड़ा ,मीडिया प्रभारी अजय कुमार ,कार्यकर्ता सतीश कुमार शिवा राजपूत आदी मौजूद रहे।