उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद उधम सिंह की जयंती बनाई..डॉ संदीप कपूर
गौरव अरोड़ा
उत्तरांचल पंजाबी महासभा हरिद्वार द्वारा आज शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर आर्य नगर चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं जिला चेयरमैन डॉ संदीप कपूर ने कहा की शहीद उधम सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवा दिया। संस्था के कोषाध्यक्ष देवेंद्र चावला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश भाटिया ने कहा कि जिस आजादी का हम अनुभव करते हैं उसके लिए समस्त भारत शहीद उधम सिंह जैसे शहीदों का शुक्रगुजार है। उधम सिंह जॉन के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा वा संस्था के युवा अध्यक्ष शेखर सतीजा ने कहा कि शहीद उधम सिंह के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलें तथा देश की अखंडता के लिए सर्वस्व निछावर करने के लिए तत्पर रहें। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक विमल कुमार जतिन हांडा विकी तनेजा पार्षद पीएस गिल गुलशन शर्मा किशोर अरोड़ा दीपक मेहता सत्यपाल अरोड़ा रवि पाहवा रिंकू खंडूजा सुभाष तनेजा नरेश मनचंदा राहुल खुराना वा पंकज छाबड़ा आदि मुख्य रूप से थे।