गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा के परमाल जीते
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
डोईवाला गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष पर भाजपा के परमाल जीते, काग्रेंस को लगा झटका,
डोईवाला।
गन्ना विकास परिषद काउंसिल डोईवाला के अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में देहरादून गन्ना समिति के भाजपा के परमाल सिंह ने जीत दर्ज की है काग्रेंस से ईश्वर चंद पाल हारे काग्रेंस को लगा झटका।
डोईवाला गन्ना विकास परिषद काउंसिल के अध्यक्ष पद के चुनाव को डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि डोईवाला गन्ना विकास परिषद काउंसिल के अध्यक्ष पर के हेतु
देहरादून गन्ना समिति से जुडे परमाल सिंह और डोईवाला गन्ना समिति से ईश्वर चंद पाल ने चुनाव मे हिस्सा लिया जिसमें देहरादून गन्ना समिति के 5 सदस्यों, डोईवाला गन्ना समिति के पांच सदस्यों, डोईवाला शुगर कम्पनी से दो नामित सदस्यों के साथ सहायक गन्ना आयुक्त व जेष्ठ गन्ना निरीक्षक सहित 14 सदस्यों ने वोटिंग की जिसमें डोईवाला गन्ना विकास परिषद काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए देहरादून गन्ना समिति से परमाल सिंह व डोईवाला गन्ना समिति से ईश्वर चंद पाल को सात-सात मत प्राप्त हुए जिसके बाद चुनाव अधिकारी/तहसीलदार रेखा आर्य द्वारा नियमानुसार दोनों के नामों की पर्चियां डाली गई जिस पर पर्ची सिस्टम से डोईवाला गन्ना विकास परिषद काउंसिल के अध्यक्ष पद पर परमाल सिंह को विजय घोषित कर दिया गया। जिसमें डोईवाला गन्ना समिति से काग्रेंस समर्पित ईश्वर चंद पाल हारे और देहरादून गन्ना समिति से भाजपा के समर्पित परमाल सिंह ने जीत दर्ज की उनकी जीत से भाजपा में खुशी की लहर दौड़ी इस पर वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष करण बोहरा ने नवनियुक्त गन्ना विकास काउंसिल समिति के अध्यक्ष बने परमाल सिंह को शुभकामनाएं दी साथ ही चुनाव में अपने मत अधिकारों का प्रयोग करने वाले सदस्यों को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में किसान हित व जनहित में जनकल्याणकारी योजनाएं से विकास कार्य कर रही है जिसका लाभ सीधे को मिल रहा और जनता भी भाजपा को जनसैलाब के आधार पर समर्थन कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। इस अवसर गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, भूपेंद्र सिंह रावत, आशुतोष अग्निहोत्री, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, संजय खत्री, अब्दुल रजाक, अशोक पाल, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, शेर सिंह पाल, रणजीत सिंह, संतोष चौहान आदि उपस्थित थे।