यूथ कांग्रेस ने मनाया रानीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर चौहान का जन्मदिन
फुरकान अंसारी
हरिद्वार : रानीपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान का जन्मदिन मनाने यूथ कांग्रेस जिला सचिव शाहनवाज खान अपने साथियो के साथ राजबीर सिंह चौहान के आवास पर पहुँचे। युवा कार्यकर्ताओ ने राजबीर सिंह चौहान द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा इस अवसर पर युथ कांग्रेस जिला सचिव शाहनवाज खान ने कहा कि राजबीर सिंह चौहान रानीपुर विधानसभा का मान सम्मान है तथा सभी का मान सम्मान करने के हुनर से परिपूर्ण व्यक्ति है अपनी व्यवहारिकता व समाज सेवा से अपनी पहचान बनाने वाले व्यक्ति है युथ कांग्रेस सचिव खान ने आज राजबीर सिंह चौहान के जन्मदिन पर मिठाई बाँट कर कार्यकर्ताओ में राजबीर चौहान जैसी समाज सेवा करने का आहवान किया। राजबीर सिंह चौहान ने जन्मदिन मनाने आये युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओ को समाज सेवा करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सलीम खान,मोनू अन्सारी,दानिश खान,रमिज रजा,शाहिद शाह,पंकज,अन्शुल,अनिल संजय आदि उपस्थित रहे।