सीओ ऑप्स ने दिया महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण,पीड़ित की सेवा सर्वोपरि
अमित अरोड़ा
हरिद्वार : जनपद के प्रत्येक थाने में महिला पीड़ितों की समस्याओं को सही तरीके से सुनने एवं प्राथमिकता के आधार पर निदान करने हेतु महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर महिला कांस्टेबल्स नियुक्त की गई हैं।
आधी आबादी की समस्याओं को बेहतर तरीके से सुनने व आत्मीय संवाद कायम कर संकोच की भावनाओं को दूर करने के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में सोमवार को डीआईजी गढ़वाल रेंज के निर्देशानुसार सीओ ऑप्स/महिला सुरक्षा सुश्री निहारिका की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला अधिकारी/महिला कर्मचारी को उनके कर्तव्यों की जानकारी देने के साथ-साथ पीड़ित के प्रति संवेदनशील किए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने महिला,बच्चों एवं सीनियर सिटीजन संबंधी बढ़ते अपराधों के निवारण के प्रयासों के दौरान आमतौर पर पेश आने वाली समस्याओं को साझा कर उनके निवारण के तरीके जाने।