रुड़की पुलिस का मानवीय चेहरा वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया
विकास कश्यप
हरिद्वार : 25 मार्च को रुड़की पुलिस को नहर पटरी पर मानसिक रूप से कमजोर महिला मिली। मानसिक रूप से कमजोर व हिंदी भाषा की जानकारी न होने पर बुजुर्ग महिला द्वारा अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
काफी प्रयास करने के बाद सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम उक्त महिला का फोटो प्रचारित करने पर जानकारी हुई कि उक्त महिला जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जिसका नाम हदीसना निशा है। जिस पर रुड़की पुलिस द्वारा जिला कुशीनगर के ग्राम प्रधान की जानकारी कर उक्त महिला के परिजनों से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया की कुछ दिन पूर्व गांव की 5/6 महिलाएं अपने गांव से हरिद्वार भ्रमण के लिए निकली थी इसी दौरान उक्त महिला अपने साथ की महिलाओं से बिछड़ गई थी तभी से परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। आज दिनांक 26/03/2022 को कोतवाली रुड़की में उक्त वृद्ध महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
वृद्ध महिला के मिलने पर परिजनों द्वारा रुड़की पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए उत्तराखंड पुलिस की सराहना की गई।