फसल मे लगी आग से हजारों का नुकसान,प्रशासन से मुआवजे की मांग
फसल मे लगी आग से हजारों का नुकसान,प्रशासन से मुआवजे की मांग
(सहारनपुर) आग लगने से हजारों की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
आपको बता दे कि तीतरो क्षेत्र के गांव डुभर किशनपुर निवासी किसान विनोद कुमार ने अपने खेत में गेंहू की फसल बो रखी थी। दोपहर के समय उसके खेत में आग लग गई जिसके बाद खेत में खड़ी गेंहू की फसल धू धूकर जलने लगी। ग्रामीणों ने आज बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक खेत में खड़ी हजारों की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
किसान विनोद कुमार ने बताया कि उसके दो बीघा गेहूं की फसल में आग लगने के कारण जलकर राख हो गई। डोल पर खड़े 40 पॉपुलर के पेड़ भी झुलस गए। ग्रामीणों पल्लाराम, योगेंद्र, नकली राम, बच्चन सिंह, आयुष कुमार, विश्वास आदि ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।