मसूरी महिला मोर्चा की अहम बैठक में मसूरी की विभिन्न समस्याओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर चर्चा
सुनील सोनकर
मसूरी : मसूरी में मसूरी महिला मोर्चा की अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला जोशी ने शिरकत की। इस मौके पर मसूरी नगर पालिका की सभासद गीता कुमाई और मसूरी महिला मसूरी महिला मोर्चा की महामंत्री सपना शर्मा द्वारा निर्मला जोशी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए कई महिलाओं ने सुझाव दिए गए वही आगामी 2023 पालिका के चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई। बैठक में लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए भी योजना बनाई गई। मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सपना शर्मा ने कहा कि मसूरी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे उद्योग स्थापित किए जाने हैं जिसको लेकर लगातार वह संगठन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से कोशिश कर रही हैं जिससे महिलाओं को स्वाभ्लंभी बना सके और वह अपने परिवार को चलाने में अहम योगदान निभा सके। सभासद गीता कुमाई ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों से मसूरी का लगातार विकास किया जा रहा है वह मसूरी माल रोड को सुव्यवस्थित करने के लिए अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार मसूरी के विकास के लिए काम कर रहे हैं और यही कारण है कि मसूरी की जनता ने उनको तीसरी बार मसूरी से विधायक बना कर भेजा है उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि मसूरी के समस्याओं का जल्द निराकरण के होगा। सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला जोशी ने कहा कि मसूरी की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी काफी गंभीर है और उनकी एक ही मंशा है कि मसूरी को खूबसूरत और सुंदर बनाये जाये जिससे पर्यटन व्यवसाय के साथ रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके ।इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति कोठियाल, संध्या थापा जिला मंत्री, मीरा सुरियाल, कमल शर्मा, नर्मदा नेगी कमला थपलिया गुड्डी देव विजयलक्ष्म नीति सोनिया आदि मौजूद थे।