जनपद बागेश्वर से स्थानान्तरण पर चम्पावत आये पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पन्त का किया गया स्वागत
रंजीत गौतम
जनपद चम्पावत : अशोक कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत का जनपद बागेश्वर स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीन विदाई, जनपद बागेश्वर से स्थानान्तरण पर चम्पावत आये पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पन्त का किया गया स्वागत
अशोक कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत का *जनपद बागेश्वर स्थानान्तरण होने पर आज दिनांक 02.05.2022 को श्री देवेन्द्र सिंह पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत की मौजूदगी में पुलिस लाईन चम्पावत में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *उपहार व पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान किये गये कार्यों की सराहना की गयी साथ ही भविष्य में इसी तरीके से मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु बताया गया । इस अवसर पर जनपद बागेश्वर से स्थानान्तरित होकर चम्पावत आये पुलिस उपाधीक्षक श्री विपिन चन्द्र पन्त का स्वागत किया गया। उक्त विदाई समारोह में सर्वश्री अभिनय चौधरी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स, महेश चन्द्रा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, संजय पाण्डेय प्रभारी डीसीआरबी, सुन्दर सिंह गनघरिया निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई, योगेश चन्द्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत, मनीष खत्री एसओजी प्रभारी, उ0नि0सोनू सिंह प्रभारी एडीटीएफ, गंगाराम टम्टा स्टेनो पुलिस अधीक्षक, श्रीमती दीपा बिष्ट प्रधान लिपिक सहित पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन, कोतवाली चम्पावत के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।