एक ओर राजनीतिक कर्म तो दूसरी ओर पत्नी होने का धर्म बखूबी निभा रहीं है गीता धामी
पीयूष चौहान
चम्पावत : जहां एक और 31 मई को उत्तराखण्ड में होने वाले उपचुनाव के लिए पुष्कर सिंह धामी स्वंय मैदान में उतरे हुए है तो वही दूरी और उनकी पत्नी गीता धामी भी लगातार चम्पावत विधानसभा की जनता से डोर टू डोर कैंपिंग के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। वैसे तो आपको बता दे कि चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के बड़े नेताओं की एक लम्बी सूची तैयार है किन्तु इन सब से परे गीता धामी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर घर घर जाकर भाजपा की रीति एवं नीतियों से अवगत कराने तथा 31 मई को अपने हित की सरकार के लिए वोट करने की अपील कर रहीं है। पिछले कुछ समय से वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच बनी हुई है इसी लड़ी में आज चम्पावत विधानसभा के शांत बाजार में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ डोर टू डोर कैंपेन करते हुए जनता को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 31 मई के दिन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को आग्रह किया।