अध्यापक व छात्र-छात्राओं को अश्लील मैसेज/वीडियो भेजे जाने पर थाना चंबा में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग हुआ पंजीकृत
मुरली शर्मा
चंबा: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के थाना चंबा स्थित स्वामी रामतीर्थ स्नातकोत्तर महाविद्यालय (S.R.T) बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल में नियुक्त अंग्रेजी के सहायक अध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं के अध्यापन कार्य हेतु बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील वीडियो/मैसेज भेजने पर थाना चंबा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना चंबा में प्राप्त तहरीर के अनुसार स्वामी रामतीर्थ महाविद्यालय, बादशाहीथौल में नियुक्त अंग्रेजी के सहायक अध्यापक आशुतोष कांत प्रभाकर द्वारा BA प्रथम वर्ष के अंग्रेजी छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन हेतु बनाए गए Whats App Group में दिनांक 28.03.2022 को Mobile number-7409745385 का अज्ञात धारक छात्र बनकर ग्रुप में शामिल हो गया तथा ग्रुप में चम्बा क्षेत्र के जुड़े छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनके नंबरों पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। छात्र-छात्राओं द्वारा इस बात की सूचना महाविद्यालय प्रशासन को दी गयी जिस पर ग्रुप एडमिन आशुतोष प्रभाकर द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति को ग्रुप से Remove कर दिया गया। दिनांक 16 व 17.05.2022 को उक्त व्यक्ति द्वारा छात्रा बनकर ग्रुप एडमिन आशुतोष प्रभाकर को व्हाट्सएप मैसेज कर ग्रुप में जुड़ने की कोशिश करने लगा तथा ग्रुप एडमिन द्वारा ग्रुप में न जोड़े जाने पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजकर गालियों के Voice Massage भेजने लगा।
उक्त घटनाक्रम को लेकर आशुतोष प्रभाकर द्वारा S.S.P Tehri को शिकायत भेजी गई। S.S.P टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत किए जाने के निर्देश पर आज दिनांक 20.05.2022 को थाना चंबा में उक्त मोबाईल नंबर के अज्ञात धारक के विरुद्ध मु0अ0सं0:- 15/2022 धारा 67/ 67 (a) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व 504 I.P.C में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
अभियोग में साइबर सैल व S.O.G की तकनीकी सहायता से अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।