समाजसेवी मोहित नवानी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
गौरव अग्रवाल
देहरादून: देहरादून में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी औऱ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार के समाजसेवी मोहित नवानी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई औऱ अपना आशीर्वाद दिया
देहरादून प्रदेश कार्यालय पर समाजसेवी मोहित नवानी ने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी औऱ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है औऱ एक कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लिये काम करेंगे औऱ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचायेंगे।