मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर
सुनील सोनकर
मसूरी: उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं इसी को लेकर पहाड़ों की रानी मसूरी में भाजपा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की जीत नहीं प्रदेश की जनता की जीत है आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की जनता का आशीर्वाद मिला है और चंपावत की जनता ने पूरे प्रदेश को अपना आशीर्वाद दिया है जिसके लिए पूरा प्रदेश उनका आभार व्यक्त करता है उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरल स्वभाव के धाकड़ मुख्यमंत्री हैं जिस तरीके से पिछले 6 महीने के कार्यकाल में और वर्तमान के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के साथ जनता के हित में फैसले लिए हैं वह एतिहासिक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसा साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति में कार्य कर रहे है और उनको पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के लिये दिनरात काम कर रहे है उसी तर्ज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के साथ पहाडी क्षेत्रों में पलायान को रोकने के लिये ठोस नीति अपनायेगे जिससें पहाड के लोगो को रोजगार के साधन मिल सके और लोगो का विकास हो सके। इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, वीरेंद्र राणा, मदन मोहन शर्मा, मनमोहन कर्णवाल, विरेंद्र पुंडीर, चंद्रकला सयाना, धर्मपाल पवार, जसोदा शर्मा, विजय बडोला, मनीष कुकशाल, अमित भट्ट, मसूरी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, राजेश्वरी नेगी, नीति शर्मा, , रीता खुल्लर, जसोदा शर्मा आदि मौजूद थे।