कर्मचारियों के रोजगार पर नहीं आने देंगे कोई भी संकट: विशाल प्रधान
फुरकान अंसारी
हरिद्वार: नमामि गंगे सफाई कर्मचारियों देवपुरा पार्क धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिलने पहुंचे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी ने कर्मचारियों की जन समस्याओं को सुना कर्मचारियों ने बताया 2 महीने से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली और उनके साथ गलत बर्ताव करते हुए 300 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया जिसके चलते विशाल प्रधान ने कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा जब तक भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के नौजवान आपके साथ हैं तब तक आप के रोजगार पर कोई संकट नहीं आ सकता जिस तरीके से 300 कर्मचारियों ने कोविड-19 जैसे समय पर काम करके देश के नागरिकों की जान बचाने का काम क्या है ऐसे समय पर सरकार सफाई कर्मचारियों को प्राइवेट कर कर उनके साथ उनका शोषण कर रही है अगर 1 दिन के भीतर सफाई कर्मचारियों को उनके कार्य पर नियुक्त नहीं किया जाता तो सोमवार को भीम आजाद समाज पार्टी नगर निगम के अंदर एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसका जिम्मेदार नगर निगम और शासन- प्रशासन वही राशिद अली का कहना है कि कर्मचारियों को समय से सैलरी ना मिलने से उनके जीवन के निजी खर्चे पर संकट आ जाता है जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई लिखाई और घर का राशन तक नहीं भर पाता जिससे बच्चों पालन पोषण हो सके बच्चों की शिक्षा पर गलत असर पड़ता है आंदोलन में मौजूद रहे आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष विशाल प्रधान भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष सुलेमान भट्ट आजाद समाज पार्टी पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राशिद अली आजाद समाज पार्टी के युवा नेता बाबू गुर्जर रितिक चंचल प्रभु दयाल अन्य साथी मौजूद रहे।