अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के 22 वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
प्रिंस अग्रवाल
हरिद्वार। आज दिनांक 7/06/22 को नगर निगम हरिद्वार के यूनियन भवन में शाम 6:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर जी के नेत्रत्व में 22वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम हरिद्वार की सम्मानित मैयर श्रीमती अनीता शर्मा जी ने केक काटकर समस्त सफाई कर्मियों व सघ के पदाधिकारियों/ सदस्यों को शुभकामनायें दी। यूनियन के हरिद्वार शहर अध्यक्ष श्री नानक चंद पैवल जी, महामंत्री श्री राजेश खन्ना जी, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती सुदेश जी व महिला मोर्चा शहर महामंत्री श्रीमती सपना जी ने भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था सँभालते हुए उपस्थित कर्मियों को मिष्ठान एवं जलपान कराया। मुख्य अतिथि मैयर अनीता शर्मा जी ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया की नगर निगम हरिद्वार सदैव सफाई कर्मियों के हितो में प्रतिबद्ध है एवं उनकी कार्यशैली नगर निगम छेत्र के विकास के साथ साथ कर्मियों के उत्थान को भी प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री करम सिंह कर्मा जी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री राजपाल महरौलिया जी व उत्तराखंड प्रभारी श्री विशाल बिरला जी का आभार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की रीती निति पर कार्य करने का सकल्प लेते हुए मेयर महोदया से आग्रह किया की अनेको वर्षों से स्थाई सफाई कर्मियों के सेवानिर्वृति पश्चात रोके गए अवशेषों का भुगतान जल्द से जल्द कराने समेत अध्यासित सफाई कर्मियों को उनके सरकारी आवासों का मालिकाना हक देने की पहल करें। साथ ही संविदा पदो समेत मृतक आश्रितों को बिना भेदभाव नियुक्ति देते हुए, स्ट्रीट लाईट व अन्य आउटसोर्स कर्मियों का सामाजिक सुरक्षा सहित वेतन भी कम से कम 500/- रूपये प्रतिदिन किया जाये। मेयर महोदया जी ने हरसभव सहयोग का वायदा किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी व यूनियन लीडर श्री सुरेन्द्र तेश्वर जी श्री भंवर सिंह जी, श्री अरविन्द चचल जी, श्री मुरली मनोहर जी ने गौरवमयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कर्मियों के शोषण के निवारण हेतु उनके अधिकारों व कानूनों पर प्रकाश डालते हुए सफाई कर्मियों में एक नई चेतना जगाई । प्रदेश अध्यक्ष जी ने अवगत कराया की उत्तराखण्ड संघ की अनेकों शाखाओं में आज स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया है व संघठन के विस्तार हेतु पदाधिकारियों / सदस्यों को जिम्मेदारिया सौपी गई है। जल्द ही सघ पुरे उत्तराखंड में कर्मचारियों में जागरूकता के उद्देश्य से भ्रमण कार्यक्रम करेगा। तथा संघठन को मजबूत करने का कार्य करेगा। इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष नानक चंद पप्पू, शहर प्रभारी अशोक छाछर, महासचिव महामंत्री राजेश खन्ना सह सचिव अरुण चौहान कोषा अध्यक्ष सुनील विधि कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश घड़ियाल सह प्रभारी विनोद सूट उपाध्यक्ष प्रमोद हनुमान सुदर्शन हवलदार सुभाष खेरवाल स्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत चंचल प्रचार मंत्री अरुण जय प्रकाश चौटाला रिंकू मिश्रा प्रमोद स्ट्रीट लाइट संजय सेठी कार्यालय मंत्री राजू बहोत गोपाल अनुराग संगठन मंत्री राहुल परवल रमेश अमित राजेश गुप्ता चौधरी अरविंद चंचल जी एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता मुरली मनोहर राजेश श्रमिक सुरेंद्र केश्वर आदि मौजूद रहे|