नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी का अनुसूचित मोर्चा की तरफ से हुआ भव्य स्वागत
दीपक चौहान/ पीयूष चौहान
हरिद्वार: उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी का विकास हो रहा है। दरअसल नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी का रुड़की उनके आवास पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। जिसमें अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री चतर सेन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार, जिला महामंत्री संजय सिंह तथा बहादराबाद मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा फूल मालाओं से राज्यसभा डॉ कल्पना सैनी का स्वागत किया गया। वही जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके द्वारा समूचे विश्व में हिंदुस्तान का गौरवमई मस्तक ऊंचा किया है तथा सबका साथ सबका विकास और सबका पूर्ण विश्वास प्राप्त करके जनहित में कार्य करने के लिए पूर्णता समर्पित है साथ ही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से डॉक्टर कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत किया गया है वह काबिले तारीफ है साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जनहित की पार्टी है और जनहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। वही दूसरी ओर राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा में हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमे आम कार्यकर्ता भी उच्च पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी की नीतियों से आज भारत का डंका विश्व मे चारो ओर बज रहा है। इसके लिए हम आगे भी मोदी की जनहितैषी नीतिओ को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे।