पुलिस आरक्षी (महिला) भर्ती को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
अंकित नौटियाल
चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा कल दिनाँक 20/06/2022 से प्रारम्भ होने वाली पुलिस आरक्षी महिला संवर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु स्वयं भर्ती केन्द्र स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा मैदान का नाप जोख कर अंकन किया गया जिसका द्वारा स्वंय जायजा लिया गया। भर्ती प्रक्रिया में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी भर्ती प्रक्रिया में दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी-पूर्वक निर्वहन करेगें, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की फोटो/विडियोग्राफी करायी जा रही है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, निरीक्षक दूरसंचार जितेन्द्र भंडारी आदि कर्म0गण मौजूद रहे।