उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने लिया जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने लिया जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार। तीर्थ नगरी कनखल के जगतगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से यूपी के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने परिवार समेत आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि संतों की शरण में आने से मन को आत्मिक शांति मिलती है। धर्मनगरी में मां गंगा का साथ व संतों का आशीर्वाद हमेशा एक साथ मिलता है।कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शुक्रवार को यूपी के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह परिवार सहित पहुंचे। यहां पर पूरे परिवार ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरुजी से मिलने का हमेशा उनका मन रहता है। क्यों कि संतों की शरण में जाने से हर आदमी का उद्धार होता है। संतों का हदय इतना निर्मल व साफ होता है कि वह हर किसी को माफ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उत्तरप्रदेश का अभिन्न अंग है। ऐसे में यूपी हमेशा उत्तराखंड के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश में एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के 5 मंडलों में गाय के गोबर से सीएनजी बनाई जाएगी। इसके लिए पशुपालकों से दो रुपये किलो में गोबर खरीदा जा रहा है। कहा कि प्रदेश में जल्द ही वैटेनरी मोबाइल वैन की सुविधा शुरू होगी। इसमें एक पशु चिकित्सक, दो कंपाउंडर और एक ड्राइवर होगा। 1962 नंबर डायल करने पर एक घंटे के अंदर वैन घर पहुंच जाएगी। मौके पर पशुओं का इलाज होगा और जरूरत पड़ने पर पशुओं को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। धर्मपाल सिंह ने बताया कि अग्निवीर योजना हर युवा के लिए बेहतर योजन साबित होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को बरगलाने का काम कर रहा है। इस दौरान शिवकुमार त्यागी, अभिषेक कौशिक, आश्रम के व्यवस्थापक नारायण शास्त्री, स्वामी बागेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।