ज्वालापुर- कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
फुरकान अंसारी
रुड़की: आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल और इसके लोगो संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।
ट्रस्ट के पद अधिकारियों द्वारा यह प्रण लिया गया कि हर जन तक भोजन पहुंचाने का प्रयत्न किया जाएगा और इस तरफ प्रयास करते हुए ट्रस्ट द्वारा ज्वालापुर में साईं मंदिर के समक्ष भंडारे का आयोजन किया गया।
वैशाली शर्मा ने बताया कि एक स्वादिष्ट व पौष्टिक खाने में ही अच्छे तन व मन का राज छिपा होता है, स्वस्थ आहार ही जीवन का असली सोना है। मन व शरीर को स्वस्थ रखना हमारे जीवन का कर्तव्य है।
राखी सक्सेना ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव 75 सप्ताह तक मनाया जाएगा और इस सप्ताह में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उसके माध्यम से लोगों के मन में देश प्रेम को उजागर किया जाता है ।आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च से शुरू हुआ था जो अगले 75 सप्ताह तक चलेगा।
पूनम ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व पूरे भारतवर्ष में अधिक है, यह किसी जाति, धर्म का नहीं बल्कि पूरे भारत का त्योहार है और पूरा भारत इस महोत्सव को मना रहा है।
मनिका खत्री ने बताया कि आजादी की लड़ाई में कोई विशेष धर्म जाति नहीं लड़ी थी बल्कि सभी भारत वासियों ने एक साथ संघर्ष कर आजादी प्राप्त की थी।इस नेक पर्व को हमारे सभी साथियों ने बहुत अच्छे से मनाया व निश्चय किया आगे भी इसी तरह सेवाभाव से कार्य करते रहेंगे।
शेफाली अरोड़ा ने बताया कि हमारी पूरी टीम महिला सशक्तिकरण को महत्वता देने के साथ, दिव्यांग सेवा, विधवा सेवा, वृद्ध सेवा, साधु संत सेवा, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, आदि सेवा के लिए कार्य कर रही है।आयोजन में आरूष खत्री, आशा रानी, रितु आदि उपस्थित रहे।