मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर चिकित्सालय में मरीजों को वितरित किए फल
मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर चिकित्सालय में मरीजों को वितरित किए फल
सबसे तेज़ प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी।मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना वह फल वितरित किये। वह इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को कहा। पेटवाल ने कहा उनके विचारों पर चलकर ही भाजपा आज देश की सबसे बढ़ी पार्टी बनकर उभरी है। जनता भाजपा की नीतियों से बेहद खुश है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की 1980 में यह भारतीय जनता पार्टी बन गई। डॉ. मुखर्जी ने अपनी दूरदर्शी सोच से देश में शिक्षा, स्वास्थ्य व औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने और सामरिक दृष्टि से भारत को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया था। उन्होंने ही कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा ।उन्होने कहा कि एक देश में एक निशान, एक प्रधान और एक निशान का नारा भी दिया था।लगातार दूसरी बार केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया।मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी। इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सतीश चंद्र ढौंडियाल, रमेश खंडूरी, अनिल गोयल( टानू भाई) तनमीत खालसा, आशीष जोशी, विजय बिंदवाल, अवतार कुकरेजा, रणबीर कंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।