अशोका इंटरनेशनल एकेडमी अम्बूवाला में खेल प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
दीपक चौहान
हरिद्वार: सोमवार दिनांक 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर अशोका इंटरनेशनल एकेडमी अम्बूवाला में विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा छात्र छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक किया तथा भिन्न भिन्न प्रकार के खेल खिलाए।
दर्शन 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस भी है जिसको राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी कड़ी में अशोका इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताओं द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं के द्वारा इंडोर एवं आउटडोर खेल खेले गए जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा खुद को एक खिलाड़ी के रूप में खेल दिखाने का मौका मिला। एकेडमी में फुटबॉल कैरमबोर्ड चैस बैडमिंटन बेसबॉल खो खो आदि खेल खेले गए जिसका छात्र छात्राओं के द्वारा लुफ्त उठाया गया। अशोका इंटरनेशनल एकेडमी के चेयरमैन मनीष चौहान ने बताया कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने जमकर लुफ्त उठाया साथ ही उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद अपने आप में यह ऐसा नाम है जो खेल जगत में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है। इसी क्रम में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर एकेडमी के डायरेक्टर पीयूष चौहान के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्र छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि खेल एक ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति अपने शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ बना सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि अशोका इंटरनेशनल एकेडमी लगातार छात्र छात्राओं को भिन्न-भिन्न खेल की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर आता रहता है कोरोना काल से पहले भी अशोका इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा कहीं खेल पड़ती है कि प्रतियोगिताओं को जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है और भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं को अपने नाम करने का हौसला लगातार एकेडमी के छात्र-छात्राओं में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे।