पराक्रम दिवस के रूप में मनायी नेताजी की जयंती
कपिल कुमार गोयल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
नजीबाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी तथा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
शनिवार को राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंडित प्रफुल्ल वशिष्ठ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग स्थित लाला मग्धूशरण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक अजीमोशान शख्सियत थे। उनकी लोकप्रियता बहुत व्यापक थी। भारत माता से लगाव के चलते वे गुलामी की जंजीरों से बंधा देश उन्हें चैन से नहीं रहने देता था। बार बार असफलताए मिलने के बावजूद उन्होंने असफलताओं को अपने संघर्ष की विजयगाथा मे परिवर्तित कर दिया। आजाद हिंद फौज की स्थापना कर जय हिंद का नारा दिया। यह नारा आज भी देश के नागरिकों की जुबान पर रहता है। नेताजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे। जिन्होंने देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सदस्यों ने नेताजी के आदर्शों और विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अरविंद सालवान, विशाल पंडित, हार्दिक अग्रवाल, हिमांशु तायल, पारस चौधरी, अजय कुमार, आशुतोष नामदेव, संदीप पांडेय, धीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।