इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया का त्रिवर्षीय चुनाव हुआ सम्पन्न
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया का त्रिवर्षीय चुनाव हुआ सम्पन्न
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
हरीश वलेजा
हरिद्वार।इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया का त्रिवर्षीय चुनाव 1 सितंबर 2022 को संपन्न हुआ। संस्था के स्थाई कार्यकारी परिषद (पी ई सी) के ग्यारह में से सात वैध सदस्यों ने बहुमत से केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया। स्थाई कार्यकारी परिषद (पी ई सी) के अस्थाई अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि गोपाल कृष्ण आई ए एस सचिव, पोर्ट्स शिपिंग एंड वाटरवेज मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को तीन वर्ष के लिए केन्द्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। संस्था के संविधान के अनुसार गोपाल कृष्ण ने पी एल लोई आई ए एस पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। डॉo प्रोफेसर डी आर खन्ना हैड पर्यावरण विज्ञान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार को दूसरा उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रवीन कुमार को केन्द्रीय महासचिव और डॉo सूर्य प्रकाश अग्रवाल को केन्द्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्ति किया। विदित हो कि इस संस्था के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष पद्म विभूषण जस्टिस डॉ नागेंद्र सिंह आई सी एस अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय न्यायालय दी हेग नीदरलैंड्स और प्रथम संस्थापक केन्द्रीय महासचिव डॉo प्रोफेसर आर्य भूषण गर्ग आई आई टी रुड़की थे।इस संस्था का उद्देश्य परमाणु हथियारो और शस्त्रों पर विश्व की पांच महाशक्तियों को साथ लेकर प्रतिबंध लगवाने का प्रयास करना है । परमाणु बमों का उपयोग मानवता और मानव जीवन के लिए विध्वंसकारी है। जो परमाणु हथियार है उनका उपयोग नहीं होना चाहिए। संस्था का उद्देश्य महात्मा गांधी, महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करना है। इस मौके पर डॉo एस पी अग्रवाल डॉo पंकज मागों इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।