निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन
कपिल कुमार गोयल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
नजीबाबाद। मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश की पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के विषय पर निबंध, चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शनिवार को नगर के मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती शोभा वर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के सम्बन्ध में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत के सम्बन्ध में चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त निबंध, चित्रकला व मूर्तिकला प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।