मसूरी विधायक गणेष जोषी का 63वा जंन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मसूरी में मसूरी भाजपा मंडल द्वारा मसूरी के होटल में प्रेस वार्ता का मसूरी विधायक गणेश जोशी के 31 जनवरी को 63 में जन्म दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। मसूरी विधानसभा में सेवा सप्ताह के अंतर्गत 24 जनवरी को दिव्यांगजन सहायता शिविर, 25 जनवरी को आयुष कीट एवं जूस वितरण, 27 जनवरी सैनिटाइजर साबुन आयुष कीट एवं जूस वितरण, 28 जनवरी को कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरण और 29 जनवरी को मसूरी विधानसभा के मसूरी क्षेत्र में कंबल वितरण किए जाएंगे। 30 जनवरी को मसूरी विधानसभा की मिट्टी बेहडी में भी कंबल वितरण किया जाएगा। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पटवाल ने कहा कि विधायक गणेश जोशी का जन्म दिवस 31 जनवरी को है जिसको लेकर 1 सप्ताह पूर्व लोगों की सेवा करने की के तहत सेवा सप्ताह के रूप में विधायक जोशी के जन्मदिन को मनाया जाएगा जिसमें 1 सप्ताह विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ लोगों को कंबल सैनिटाइजर आदि वितरित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्र में हर सप्ताह एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मंडल के विभिन्न क्षेत्रो मंे भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगे वही विधायक गणेष जोषी की लम्बी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की कामना की जायेगी।
इस मौके पर शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुग, महामंत्री राहुल रावत, श्री देव सुमन नगर मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, मसूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पवार, मसूरी मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, गंभीर पवार, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पडियार, सभासद अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पवार सहित कई लोग मौजूद थे