जिला कांग्रेस प्रभारी और डोईवाला विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की चुनाव 2022 की बैठक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स।
विजय शर्मा
डोईवाला। कांग्रेस की डोईवाला जोलीग्रांट में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर की आयोजित बैठक।
डोईवाला विधानसभा के कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक जोलीग्रांट में आयोजित की जिसमें परवादून जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मेयर रुड़की यशपाल राणा और डोईवाला विधान सभा प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने बैठक में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा प्रत्याशियों के रूप में अच्छे जनाधार वाले प्रत्याशी को ही विधानसभा में अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाएगी और विधानसभा स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव जीतने का कार्य करेगी और कांग्रेस पार्टी विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत कर चुनाव में सभी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे इसमें सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट हो कार्य करने के निर्देश दिए इस समय पार्टी को एकजुट हो जाना चाहिए और गुटबाजी को खत्म करते हुए पार्टी को चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए तभी कांग्रेस पार्टी को विधानसभा स्तर पर मजबूती तौर पर जीत हासिल होगी। बैठक का संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, राजीव गांधी संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, गन्ना समिति के चेयरमैन व पूर्व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रज़्ज़ाक, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव मल्होत्रा, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, हाजी मीर हसन, रणजीत सिंह, मोहित नेगी, राहुल सैनी, उमेद बोरा अनिल सैनी, भारत भूषण पेले, अजय कुमार, राहुल सैनी, मनीष यादव, कमलेश भारती, अजित कुमार, सोनिका कुड़ीयाल, रेखा देवी, कविता तोपाल, भावना बिष्ट, आशा सैनी काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद थे।