किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर
*जनपद सहारनपुर में हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का जोरदार स्वागत*
*किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर*
*सभा में शाहनवाज अहमद को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान*
*सहारनपुर में भ्रष्टाचारी अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक*
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक सभा गांव शेखपुरा कदीम में हुई जहां भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का किसानों ने जोरदार स्वागत किया सभा में मौजूद सभी किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया
शेखपुरा कदीम के किसानों ने बताया कि हमारे गांव मैं बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि की बहुत समस्या है अधिकारी हमारी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि जल्द ही आपकी सभी समस्या का समाधान कराया जाएगा अगर समाधान नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन तोमर जिला सहारनपुर में चक्का जाम करेगी।
इस दौरान प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सहारनपुर में अधिकारीयों का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है पुलिस थानो में भी किसानों मजदूरों का शोषण किया जा रहा है जिसको भारतीय किसान यूनियन तोमर किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर यही हाल रहा तो सहारनपुर में चक्का जाम कर भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन कर चक्का जाम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी हसीब कुरैशी व संचालन डॉ. एम. ए. कुंवर नें किया।
सभा के बाद संगठन में सैकड़ो लोगों नें सदस्यता ग्रहण की और शाहनवाज अहमद को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गया इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी, महानगर अध्यक्ष उस्मान मलिक, साजिद साहिब सरफराज नितिन कुमार सोनू कुरेशी, शहजाद खान, साहबाज, अमीर, नवाब, इरफान आदि लोग मौजूद रहे ।।