बसपा ने की सहारनपुर नगर निगम महापौर के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा
दैनिक प्रधान टाइम्स
दीपक राणा
बड़ी खबर
बसपा ने की सहारनपुर नगर निगम महापौर के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा
सहारनपुर नगर निगम चुनाव में पूर्व पालिकाध्यक्ष बसपा नेता इमरान मसूद की पत्नी होगी बसपा उम्मीदवार
बसपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शमसुद्दीन राय ने सहारनपुर नगर निगम प्रत्याशी को नाम की घोषणा की है पूरे यूपी में 17 नगर निगम 200 नगर पालिका है। आज सहारनपुर नगर निगम के उम्मीदवार के रूप में साइमा मसूद को चुनावी मैदान में बसपा ने उतारा है अभी तक पहला उम्मीदवार सहारनपुर से ही घोषित किया गया है। शमसुद्दीन राय ने कहा कि इमरान मसूद का साथ मिलने के बाद बसपा की और उम्मीदें बढ़ी हैं और इस बार निश्चित रूप से कई नगर निगम और नगर पालिका पर बसपा का परचम लहराएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक इमरान मसूद ने कहा कि इस बार सब कुछ नीला नीला होगा नीला रंग विजय का प्रतीक है और इस बार सहारनपुर जनपद विशेष तौर पर नीले रंग में ही रंगा हुआ दिखाई देगा उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला भाजपा से विचारधाराओं का मुकाबला है और जो भाजपा को हराना चाहता है उन्हें बसपा को विजय बनाना होगा।
बसपा के इस अलार्म को एक बड़े आवाज के रूप में देखा जा रहा है बसपा ने आज सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का आगाज कर दिया है। बसपा की इस घोषणा के बाद इमरान मसूद के बढ़ते कद को साफ तौर पर देखा जा सकता है