मसूरी कांग्रेस पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं का झलका दर्द, कहा कांग्रेस में गुटबाज़ी के कारण कांग्रेस हो रही कमजोर
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मसूरी कांग्रेस मसूरी विधानसभा प्रभारी जसविंदर सिंह गोगी का मसूरी पहुंचने पर मसूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मसूरी कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में मसूरी षहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल और महिला कांग्रेस अध्यक्षा जसबीर कौर ने जसविंदर सिंह गोगी का फूलमाओं से स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के साथ राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए वहीं कई लोगों ने अपने दर्द भी प्रभारी के सामने रखें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस पार्टी का इस्तेमाल कर पार्टी का नुकसान पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में अपने आप में कई गुट हैं जिससे पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की बात करनी वाली कांग्रेस अब गुटो की बात करने लगी है जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता महिमानंद, सैम्यूल चंद्र, कामिल अली आदि ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाज़ी को लेकर मसूरी में कांग्रेस समाप्त हो गई है उन्होंने कहा कि पूर्व में मसूरी में कांग्रेस का वर्चस्व हुआ करता था परन्तु मसूरी कांग्रेस कई गुटों में बढ़ रही गई है। जिससे कांग्रेस की मसूरी विधानसभा की मजबूत सीट भाजपा के पास चली गई। उन्होने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से एक मंच पर आकर पार्टी के लिए काम करना का आहवहान किया जिससे कि 2022 में पार्टी को फायदा मिल सके और पार्टी कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बना सकें ।
कांग्रेस के मसूरी विधानसभा प्रभारी जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के गिले-शिकवे जरूर है परंतु किसी प्रकार की कोई गुटबाज़ी नहीं है उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है जहां पर सभी को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने का अधिकार है और इसी को लेकर सभी विधानसभा के प्रभारी अपने-अपने विधानसभा में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर क्षेत्र में जाकर लोगों के समस्याओं का सुन और देखकर शासन और प्रशासन स्तर से निवारण कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले 2022 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और उनको पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है । चुनाव के समय किए गए वादे पूरे किए गए। महँगाई बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं इसका जवाब 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को देगी और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, गोदावरी थापली, प्रताप पवार, दर्शन रावत, राम प्रसाद कवि, नवीन भट्ट, रामी देवी, मेघ सिंह कंडारी, महिमांनद, मोहम्मद शाहरुख, नवीन शाह, तेजपाल रौथाण सहित कई लोग मौजूद थे।