हनी ट्रेप महिला को उसके एक साथी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Location : सहारनपुर
ब्यूरो चीफ : प्रमोद कुमार जिला प्रभारी
Date : 20 जनवरी 2023
Slug : हनी ट्रेप महिला को उसके एक साथी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Anchor : आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद सहारनपुर के थाना क़ुतुबशेर क्षेत्र का है जहाँ पर एक जालसाज महिला अलग अलग लड़को को प्रेम जाल मे फंसाकर उनके खिलाफ संबंधित थाने मे बलात्कार के लिए तहरीर देकर उनसे समझौते के नाम पर पैसे एंठने का काम करती थीं इस जालसाज महिला के दो अन्य साथी भी इसके साथ जालसाजी मे शामिल रहते थे जिनमे से एक इस जालसाज महिला का पति सुलेमान था जिसको आज थाना क़ुतुबशेर पुलिस द्वारा इस जालसाज महिला के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है इनका एक अन्य साथी अभी फरार है जिसके लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है
V/O: संबंधित मामले मे एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क़ुतुबशेर क्षेत्र की इस महिला ने पहले भी कई पुरुषो को अपने प्रेमजाल मे फंसाकर उनके खिलाफ क़ुतुबशेर थाने मे बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देती थीं जिसके बाद ये महिला समझौते के नाम पर उन व्यक्तियों से मोटे पैसे ऐंठ लेती थीं इसी कर्म मे इस महिला द्वारा मेडिकल कॉलेज पिलखनी सहारनपुर के एक छात्र अभिषेक कुमार को भी फंसाने का काम किया गया जिसको इस महिला द्वारा फर्जी बलात्कार के मुकदमे मे फंसाने को लेकर डराया धमकाया भी गया जिसके बाद उस मेडिकल के छात्र अभिषेक कुमार द्वारा इस महिला के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र थाना क़ुतुबशेर पुलिस को दिया गया जिसपर जाँच के बाद महिला के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज इस जालसाज महिला को इसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है
बाईट : अभिमन्यु मांगलिक एसपी सिटी सहारनपुर