आर्य वानप्रस्थ आश्रम में महात्मा नारायण स्वामी की 157 वी जयंती के द्वितीय दिवस पर नाटक ,भजन, गीतों का किया गया आयोजन
आर्य वानप्रस्थ आश्रम में महात्मा नारायण स्वामी की 157 वी जयंती के द्वितीय दिवस पर नाटक ,भजन, गीतों का किया गया आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनीषा सूरी/अविरल चौहान
हरिद्वार। आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार के प्रधान दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि महात्मा नारायण स्वामी की जयंती पर द्वितीय दिवस में आर्ष कन्या गुरुकुल नजीबाबाद बिजनौर की कन्याओं ने महात्मा नारायण स्वामी के जीवन पर नाटक किया ,और भजनों की प्रस्तुति देकर सभी साधक -साधिका एवं अन्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक और भजन की प्रस्तुति देने वाली कन्या भावना, प्राची ,माही, पूर्णा ,संगीता,कृतिका ,गीतांजलि सुनीता, छवि, नैंसी,करुणा ,प्रिया, बंदिता, अंशिका,अपूर्वा, दिव्यांशी हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महावीर प्रसाद अग्रवाल, डॉक्टर ज्वलंत कुमार शास्त्री ने महात्मा नारायण स्वामी के प्रति अपने विचारों को व्यक्त किया। आश्रम के प्रधान दिनेश कुमार पांडे, मंत्री सविता शर्मा ने मंच के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी संगीता भारद्वाज, उप प्रधान निर्मल सचदेवा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, बहन जितेंद्री,नीलम, आचार्य कृष्ण देव, उप मंत्री शोभा छाबड़ा, पृथ्वीराज गुप्ता, ब्रज किशोर शर्मा, लक्ष्मी नारायण, महेंद्र पाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।